सरकारी ITI लाजपत नगर में विभिन्न कोर्सों के लिए दाखिले शुरू


Aryan Academy AD

 जालंधर: सरकारी आई.टी.आई. लाजपत नगर में विभिन्न कोर्सों के लिए दाखिले शुरू हो चुके है। प्रिंसिपल जस्मिंदर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में कोपा (कंप्यूटर कोर्स), फैशन डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी, ड्रेस मेकिंग, स्विंग टेक्नोलॉजी (कटाई-सिलाई), सरफेस ओरनामेंट (कढ़ाई), कॉस्मोटोलॉजी (ब्यूटीशियन) जैसे कोर्स करवाए जाते है।

इसके अलावा सेशन 2025-26 से इंजीनियरिंग कोर्स जैसे कि सी.एन.सी. मशीनिंग टेक्नीशियन, एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्नीशियन (3डी प्रिंटिंग), कंप्यूटर एडेड कढ़ाई, इलेक्ट्रीशियन, डिजिटल फोटोग्राफर, मल्टीमीडिया एनिमेशन एंड स्पेशल इफेक्ट्स, स्टेनोग्राफर (अंग्रेजी) भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों में लड़के और लड़कियां दोनों दाखिला ले सकते है और दाखिला लेने की अंतिम तिथि 30-09-2025 है।

Advertisement Space

इच्छुक उम्मीदवार मुफ्त रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर 94174-10589, 98764-24777 और 98789-02448 पर संपर्क कर सकते है। उन्होंने बताया कि इन कोर्सों में दाखिला लेने वाले अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित विद्यार्थियों के लिए ट्यूशन फीस केवल 150 रुपये सालाना है। उन्होंने कहा कि कोर्स पूरा होने के बाद विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए संस्थान प्रतिबद्ध है।

Advertisement Space

Leave a Comment