अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर हमला, PAK रक्षा मंत्री ने की खुली जंग की घोषणा


Aryan Academy AD

अफगानिस्तान:अफगानिस्तान ने 22 फरवरी को पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में गुरुवार देर रात पाकिस्तान के काबुल, कंधार और पक्तिया के कुछ हिस्सों में हवाई हमले किए। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने इस हमले में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया।
वहीं इस्लामाबाद ने काबुल के खिलाफ खुली जंग की घोषणा कर दी, जिसके बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी करते हुए  तालिबान-नेतृत्व वाली सरकार पर आतंकियों को पनाह देने का आरोप लगाया।
आसिफ ने कहा कि अब सब्र का बांध टूट चुका है। अब हमारे और आपके बीच खुली जंग है। बता दें दोनों देशों के बीच डूरंड रेखा को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान के सीमा पर कथित हमलों के जवाब में सैन्य अभियान शुरू करते हुए दावा किया कि इस कार्रवाई में 130 से अधिक तालिबान लड़ाके मारे गए हैं।  
Advertisement Space

Leave a Comment