जालंधर में AAP नेता के बाद गढ़शंकर में बुजुर्ग महिला की गोलियां मारकर हत्या


Aryan Academy AD

गढ़शंकर: जालंधर में शुक्रवार को आप नेता की गोलियां मारकर हत्या के बाद शनिवार सुबह गढ़शंकर में मंदिर से लौट रही महिला की हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार गढ़शंकर के गांव महिन्दवानी गुज्जरां  निवासी महिला (62) रचना देवी सुबह करीब छह बजे गांव स्थित धार्मिक स्थल में दर्शन करने के बाद वापस घर की तरफ जा रही थीं, तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने अचानक उन पर गोलियां चला दीं।

Advertisement Space

गोलियां लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गईं।सिविल अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी बीनेवाल के इंचार्ज एएसआई ओंकार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी।

Advertisement Space

Leave a Comment