
चंडीगढ़: सोने-चांदी की कीमतों में काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने के बाद एक बार फिर कीमतों में उछाल देखने को मिला है। घरेलू कमोडिटी बाजार में आज सोना और चांदी की कीमतों में मजबूत रिकवरी देखने को मिली। सोना करीब 1,945 यानी 1.28% चढ़कर 1,53,363 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।
वहीं चांदी में भी तेजी देखने तो मिला आज कीमत रु5,965 यानी 2.61% बढ़कर 2,34,748 प्रति किलो हो गई।इससे पहले मंगलवार, 17 फरवरी को सोने की कीमत 1.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गयी थी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,228 रुपये यानी 1.44% की गिरावट के साथ 1,52,532 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गया था।
Advertisement Space
Advertisement Space