
जालंधर: डिप्टी डायरेक्टर जिला रोजगार उत्पत्ति, हुनर विकास और प्रशिक्षण ब्यूरो नीलम महे ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में सरकारी आर्ट्स और स्पोर्ट्स कॉलेज, कपूरथला रोड पर भारतीय सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि यह भर्ती रैली 16 अक्तूबर 2025 तक 9 दिनों तक चलेगी।
डिप्टी डायरेक्टर ने आगे बताया कि आज पहले दिन होशियारपुर जिले के लगभग 884 उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि रैली के दौरान 541 उम्मीदवारों ने 1600 मीटर की दौड़ 7 मिनट में पूरी की और इसके बाद कुछ अन्य शारीरिक मापदंड जैसे हाई जंप, लॉन्ग जंप और पुल-अप्स करवाए गए।
Advertisement Space
बता दें कि आज की भारतीय सेना (अग्निवीर) भर्ती रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवार मई 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा पहले ही पास कर चुके हैं।
Advertisement Space