
नेशनल डेस्क: भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने वार्षिक एयर फोर्स डे प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑपरेशन सिंदूर में कहा कि पाकिस्तान की तरफ से भारत के जेट गिराने के दावे सिर्फ मनोहर कहानियां जैसे हैं। अगर उनके पास कोई सबूत हैं तो दिखाएं। भारत ने उनके पांच फाइटर जेट तबाह किए हैं, जिसमें F16 और J17 भी शामिल है।
एयरचीफ माशर्ल ने कहा कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 300 किमी अंदर घुसकर हमला किया।सेना को खुली छूट दी गई थी। पाक के दावों पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि उसे लगता है कि उसने भारत के 15 जेट मार गिराए हैं, तो उन्हें सोचने दीजिए।
बता दें 22 अप्रैल को भारत के केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसारन घाटी में हुए आतंकवादी हमले ने देश को हिला कर रख दिया। इस हमले में 26 पर्यटकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन द रेसिस्टेंस फ्रंट ने ली थी। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के भीतर चल रहे आतंकी ट्रेनिंग कैंपों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। इसमें पाकिस्तान की सीमा के अंदर स्थित नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।