
ईरान: ईरान की राजधानी तेहरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित रिहायशी इमारत पर हवाई हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई। ईरानी मीडिया ने यह जानकारी दी। यह हमला इस्लामशहर के पास हुआ।
यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस इमारत को क्यों निशाना बनाया गया। सोमवार सुबह हुए इन हमलों की जिम्मेदारी न तो इजराइल और न ही अमेरिका ने ली है।
Advertisement Space
Advertisement Space