
पटियालाःआय से अधिक संपति मामले में करीब 7 माह से नाभा जेल बंद पंजाब के पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आज नाभा जेल से रिहा होंगे।
वहीं मजीठिया की रिहाई को लेकर राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पर तंज कसते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, “कल बन जाए, भले आज बन जाएं। अदालतों का भगवान ही रखवाला, जहां मुलाकाती ही जज बन जाएं।”
उधर, मजीठिया की रिहाई की खबर से उनके समर्थकों में खासा उत्साह है। संभावना है कि पटियाला स्थित नाभा जेल के बाहर बड़ी संख्या में समर्थक जुटेंगे और मजीठिया का जोरदार स्वागत किया जाएगा। इसी को देखते हुए जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
Advertisement Space
Advertisement Space