
इंटरनेशनल:अमेरिका और इजरायल हमलों के बीच ईरान ने शुक्रवार को अमेरिका के दो लड़ाकू विमान F-15 E फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट को मार गिराया।
वहीं दो अमेरिकी ब्लैकहॉक हेलिकॉप्टर, जो रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे थे, उन पर भी ईरान ने हमला किया, लेकिन उनमें सवार सैनिक सुरक्षित हैं। अमेरिकी अधिकारी के अनुसार F-15 E फाइटर जेट्स के एक पायलट को ईरान से रेस्क्यू कर लिया है जबकि एक और पायलट की तलाश में ऑपरेशन चला रहा है।
Advertisement Space
वहीं, ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिराए जाने की घटना से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दूसरी तरफ ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान के इनाम का ऐलान किया है।
Advertisement Space