
नई दिल्ली: अमेरिका- इजरायल-ईरान युद्ध के बीच केंद्र सरकार ने अहम फैसला लेते हुए अब पेट्रोल पंपों पर भी केरोसिन उपलब्ध करवाने का फैसला लिया है। अब हर जिले में अधिकतम 2 पेट्रोल पंप चुने जाएंगे, जहां केरोसिन का स्टोरेज और वितरण किया जा सकेगा। इन पंपों पर 5 हजार लीटर तक केरोसिन रखने की अनुमति दी गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। सभी रिफाइनरी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। पेट्रोडीजल की सप्लाई सामान्य है।
हालांकि कुछ राज्यों में अफवाहों के कारण पेट्रोल पंपों पर भीड़ देखी गई, जिस पर सरकार ने लोगों से अपील की है कि घबराकर खरीदारी न करें।
Advertisement Space
Advertisement Space