
नई दिल्लीः 2000 करोड़ के बैंक धोखाधड़ी के मामले में अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस के खिलाफ सी.बी.आई. ने मामला दर्ज कर शनिवार को उनके दफ्तरों की तलाशी ली। इस धोखाधड़ी से भारतीय स्टेट बैंक को 2,000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है।
बैंक अधिकारियों ने बताया कि सी.बी.आई. आरकॉम और उसके प्रमोटर निदेशक अनिल अंबानी से जुड़े परिसरों की तलाशी ले रही है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में कहा था कि एस.बी.आई ने इस मामले में सी.बी.आई. में शिकायत दर्ज करने की प्रोसेस भी शुरू की है।
पिछले माह वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले माह लोकसभा में एक लिखित जवाब में बताया था कि इन संस्थाओं को 13 जून को आर.बी.आई. के धोखाधड़ी जोखिम प्रबंधन पर मास्टर निर्देशों और बैंक की बोर्ड द्वारा अनुमोदित धोखाधड़ी के वर्गीकरण, रिपोर्टिंग और प्रबंधन नीति के अनुसार धोखाधड़ी के रूप में वर्गीकृत किया गया था।
इससे पहले 23 जुलाई को भी ई.डी. ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़े 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। रेड यस बैंक से लिए 3000 करो ड़ रुपए के लोन धोखाधड़ी मामले में की गई थी।