बांग्लादेश में एक और हिंदू की बेरहमी से हत्या


Aryan Academy AD

बांग्लादेशः बांग्लादेश में हिंदूओं पर हिंसा रूकने का नाम नहीं ले रही है।  नरसिंदी जिले के पलाश उपजिला स्थित चारसिंधुर बाजार में एक और हिंदु समुदाय से संबंधित व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। यह चौबीस घंटे के भीतर हिंदू समुदाय से जुड़े व्यक्ति की दूसरी हत्या है।

जानकारी के अनुसार  मोनी चक्रवर्ती (40) सोमवार रात करीब ग्यारह बजे अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

Advertisement Space

स्थानीय लोग उन्हें तुरंत पलाश उपजिला स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नरसिंदी सदर अस्पताल भेज दिया है और हमलावरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment