पंजाब विधानसभा में गूंजे केंद्र सरकार विरोधी नारे, घोषणा के बावजूद नहीं दिया 1600 करोड़ रुपये का बाढ़ राहत पैकेज


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के विधायकों ने आज पंजाब विधानसभा में केंद्र सरकार का विरोध करते हुए तख्तियां दिखाईं और जोरदार नारेबाज़ी की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों की कोई ठोस सहायता करने के बजाय केवल बयानबाज़ी कर समय गुज़ार रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों के दौरे के दौरान किए गए ऐलान के अनुसार केंद्र सरकार ने अब तक 1600 करोड़ रुपए जारी नहीं किए हैं और साथ ही कहा कि राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए यह राशि महज़ खानापूर्ति है।

Advertisement Space

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार का बचाव कर रही है और आज के विशेष सत्र के दौरान भाजपा के दोनों विधायक मौजूद नहीं थे। उन्होंने कहा कि आज बीस दिन बीत चुके हैं, लेकिन हमें अभी तक केंद्र सरकार से कोई राशि प्राप्त नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार संकट की इस घड़ी में पंजाब के लोगों की मदद नहीं कर रही, बल्कि केवल दिखावा कर रही है। उन्होंने अफ़सोस जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी इन हालातों में राज्यवासियों को गुमराह करने के साथ-साथ इस गंभीर मुद्दे पर सस्ती राजनीति कर रही है, जो अत्यंत निंदनीय है।

Advertisement Space

Leave a Comment