
जालंधर : ईमानदार एवं साफ-सुथरी राजनीति की पहचान बन चुकी आम आदमी पार्टी ने आज देश में अपने 13 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस अवसर पर जालंधर में वार्ड नं. 80 से पार्षद और अग्रवाल वेलफेयर बोर्ड पंजाब के चेयरमैन अश्वनी अग्रवाल ने पार्टी की पूरी नेतृत्व टीम एवं कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने राजनीति में पारदर्शिता, सेवा और जनहित के नए मानक स्थापित किए हैं।
उन्होंने कहा कि आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया, राज्य सभा सांसद डॉ. संदीप पाठक जी, दीपक चौहान सहित हज़ारों समर्पित कार्यकर्ताओं ने दिन-रात एक करके पार्टी को मज़बूत आधार दिया है। आज आम आदमी पार्टी देशभर में ईमानदार राजनीति का प्रतीक बन चुकी है।
अग्रवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जनहित के मुद्दों को केंद्र में रखकर राजनीति का नया अध्याय लिखने का काम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के जज़्बे को सलाम करते हुए इंकलाब ज़िंदाबाद का नारा लगाया।