
अयोध्या: अयोध्या के राम जन्मभूमि परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करते कश्मीरी अधेड़ को पकड़ा है। जैसे ही सुरक्षाकर्मियों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसको गिरफ्तार कर लिया।
जब उस रोकने का प्रयास किया गया तो उसने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने लगा। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे दबोच लिया। इसके बाद थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।
Advertisement Space
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शोपियां के अबू अहमद शेख के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है उक्त व्यक्ति राममंदिर में गेट डी 1 से घुसा था। इसके बाद वह सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया। जैसे ही पुलिसकर्मी ने उन्हें देखा तो हिरासत में ले लिया जिसके बाद उसने नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
Advertisement Space