बाठ कैसल फायरिंग केसः मैरिज पैलेस सील,मुख्य आरोपी की तलाश जारी


Aryan Academy AD

लुधियानाः लुधियाना के बाठ कैसल फायरिंग मामले में पुलिस ने पैलेस को सील कर पैलेस के परमिट को रद्द करने की मांग की है। वहीं पुलिस मुख्यारोपी शुभम अरोड़ा की तलाश में छापेमारी कर रही है।

जानकारी के अनुसार लुधियाना के पक्खोवाल रोड पर स्थित बाठ कैसल में 3 दिन पहले शादी समारोह के दौरान 2 ग्रुपों में किसी बात को लेकर बहसबाजी हुई थी। इसी दौरान दोनों गुटों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी।

Advertisement Space

पैलेस में करीब 30 राउंड फायरिंग हुई। इसमें जालंधर की रहने वाली व दूल्हे की मौसी नीरू और दोस्त वासु की भी गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। इस केस में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन आरोपियों की अभी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस ने इस मामले में अलग-अलग टीमें बनाई हैं, जो आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment