ATM से पैसे निकालने से पहले हो जाए सर्तक


Aryan Academy AD

जालंधरः जालंधर के एक एटीएम से 500-500 रुपए के फटे और संदिग्ध नोट मिलने की शिकायतें मिली हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब उन्होंने मशीन से नकदी निकाली, तो कई नोट न सिर्फ फटे हुए थे बल्कि उनमें जरूरी सुरक्षा फीचर भी मौजूद नहीं थे।

यह मामला जालंधर के 66 फीट रोड स्थित एक एटीएम का है। नोटों की बनावट सामान्य कागज जैसी महसूस हो रही थी। नोटों पर मौजूद सुरक्षा धागा, वॉटरमार्क और अन्य अहम सुरक्षा फीचर या तो गायब थे या गलत तरीके से प्रिंट किए गए थे। कई नोट किनारों से फटे हुए थे, जो साफ तौर पर इनके असली न होने की ओर इशारा करता है।

Advertisement Space

स्थानीय लोगों ने बताया कि जब यह मामला सामने आया तो उन्होंने तुरंत बैंक अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई। फिलहाल बैंक प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है । बैंक अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Space

Leave a Comment