
चंडीगढ़ः पूर्व मंत्री नवजोत सिद्धू के राजनीति में पुनः सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तंज कसते हुए कहा कि कोई भी अपने समय और रुचियों के अनुसार राजनीति में शामिल या बाहर होने के लिए स्वतंत्र है।
उन्होंने कहा कि यह अच्छी बात है कि सिद्धू ने अपने अन्य रुझानों से समय लेकर एक बार फिर पंजाब को याद किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि पूर्व क्रिकेटर से अब कोई नई और बेहतर उम्मीद नहीं की जा सकती क्योंकि उन्होंने अपना पुराना एजेंडा दोहराया है। मुख्यमंत्री ने नवजोत सिद्धू को अपने नए राजनीतिक सफर की शुभकामनाएं दी।
उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा से मुलाकात की और एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के शेयर होने के बाद सियासी हलकों में नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब की राजनीति में दोबारा आने की अटकलें तेज हो गई हैं।