
बिहारःबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के तौर पर नामांकन भरेंगे। लगभग 21 वर्षों तक बिहार की सत्ता के केंद्र में रहे नीतीश कुमार अब सक्रिय कार्यपालिका की भूमिका से हटकर संसद के उच्च सदन में जाने की राह पर दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडिया एक्स पर इसका ऐलान करते हुए उन्होंने लिखा कि “पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ। मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा।”
अब सवाल यह है कि यदि नीतीश कुमार राज्यसभा में जाते हैं तो बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा। फिलहाल मुख्यमंत्री की रेस में बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय और भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप जायसवाल शामिल हैं। हालांकि अभी तक इस संबंध में आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में…
— Nitish Kumar (@NitishKumar) March 5, 2026