
अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की रिहायश पर पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे सेवादार दविंदर वेरका को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
दविंदर वेरका को अकाली दल के वरिष्ठ नेता की गिरफ्तारी के दौरान विजिलेंस ब्यूरो के काम में बाधा डालने के मामले में दर्ज केस में गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement Space
गौरतलब है कि पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून 2025 को उनके अमृतसर स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।
Advertisement Space