
जालंधर: भाजपा पार्षद के रिश्तेदार के बेटे ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार बस्ती शेख उजाला नगर में भाजपा पार्षद मंजीत सिंह टीटू के भांजे के 21 वर्षीय बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्तौल से गोली मारकर खुदकुशी करने की कोशिश की है। घायल युवक का अस्पताल इलाज चल रहा है
Advertisement Space
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे पार्षद ने बताया कि कारोबार में नुकसान होने के कारण उनके भांजे का बेटा परेशान चल रहा था। वहीं सुबह उन्हें भांजे का फोन आया कि वह बेटा गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisement Space