
जालंधर/सोमनाथ
जालंधर सेंट्रल की राजनीति में आज एक बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला। भाजपा के वार्ड नंबर 12 के पार्षद शिवम शर्मा ने आज आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। यह ऐतिहासिक और प्रभावशाली राजनीतिक कदम पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की मौजूदगी में हुआ, जिसमें मेयर विनीत धीर, आप वरिष्ठ नेता काकू अहलूवालिया, सौरभ सेठ और सरपंच बलकरण सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि शिवम शर्मा के पार्टी में शामिल होने से न केवल आम आदमी पार्टी की पकड़ और मज़बूत हुई है, बल्कि यह कदम जालंधर में पार्टी की साख को एक नए ऊँचाई स्तर तक ले गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space