भाजपा की 14 मार्च को मोगा के किल्ली चहल में विशाल “बदलाव रैली”, पंजाब में नए राजनीतिक अध्याय की शुरुआतः परमजीत कैंथ


Aryan Academy AD

चंडीगढ़: भाजपा 14 मार्च 2026 को मोगा के किल्ली चहल में एक विशाल “बदलाव रैली” आयोजित करने जा रही है, जो पंजाब की राजनीति में सकारात्मक परिवर्तन और विकास की नई दिशा का संदेश देगी। इस रैली को भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य रूप से संबोधित करेंगे।
रैली की तैयारियों को लेकर भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़, कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा तथा संगठन मंत्री श्रीनिवासुलु प्रदेश के विभिन्न जिलों में जाकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय और उत्साहित कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने कहा कि यह रैली केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि पंजाब में सुशासन, पारदर्शिता और तेज़ विकास के संकल्प का जन-आंदोलन बनेगी। उन्होंने कहा कि अमित शाह की मौजूदगी से पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों में नया जोश पैदा होगा और संगठनात्मक मजबूती और बढ़ेगी।
कैंथ ने कहा कि पंजाब के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता, किसान, युवा और समाज के विभिन्न वर्ग इस रैली में भाग लेंगे। यह रैली भाजपा की बढ़ती जनस्वीकृति, मजबूत संगठन और पंजाब को नई दिशा देने के संकल्प का स्पष्ट संदेश देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब में विकास, रोजगार, सामाजिक न्याय और सबको साथ लेकर चलने की राजनीति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। 14 मार्च की यह “बदलाव रैली” पंजाब में नई राजनीतिक ऊर्जा और सकारात्मक परिवर्तन का प्रतीक बनेगी।
भाजपा नेता परमजीत सिंह कैंथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से आह्वान किया कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर इस रैली को ऐतिहासिक और प्रभावशाली बनाएं, ताकि पंजाब में सकारात्मक बदलाव का संदेश पूरे प्रदेश में मजबूती से पहुंचे।

Advertisement Space

Leave a Comment