न्यू ईयर पर सोलन में पुलिस स्टेशन के पास Blast ,लोगों में दहशत का माहौल


Aryan Academy AD

हिमाचल प्रदेशः हिमाचल प्रदेश के सोलन में नए साल पर पुलिस स्टेशन के पास  ब्लास्ट से लोगों में दहशत का माहौल है।

ब्लास्ट की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आस-पास की बिल्डिंग में लगे शीशे टूटे गए। इसमें सैनिक भवन, पुलिस थाना और मार्केट कमेटी के ऑफिस की इमारत शामिल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि विस्फोट की आवाज 400-500 मीटर की दूरी तक सुनाई दी।

Advertisement Space

 मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे इलाके को खाली करवाकर सील कर दिया है। यह ब्लास्ट ऐसे समय में हुआ है जब न्यू ईयर मनाने के लिए हिमाचल में काफी ज्यादा लोग पहुंचे हुए हैं। हालांकि इस ब्लास्ट में किसी के हताहत की कोई जानकारी नहीं है। फिलहाल पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।

Advertisement Space

Leave a Comment