बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी धमकी,10 करोड़ की फिरौती की मांग


Aryan Academy AD

मोहालीः बॉलीवुड सिंगर बी प्राक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने धमकी देकर 10 करोड़ की फिरौती की मांग की है। यह धमकी उनके दोस्त पंजाबी सिंगर दिलनूर को भेजी गई है। सिंगर ने इसकी शिकायत मोहाली पुलिस को दे दी है।

दिलनूर ने मोहाली पुलिस को बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को अरजू बिश्नोई बताया। उसने कहा कि वह अपने दोस्त, बॉलीवुड और पंजाबी गायक बी प्राक के लिए 10 करोड़ रुपए की फिरौती का संदेश दें। कॉल करने वाले ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के अंदर फिरौती की रकम नहीं दी गई तो बी प्राक को इसके गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।।

Advertisement Space
Advertisement Space

Leave a Comment