दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी


Aryan Academy AD

नई दिल्लीः दिल्ली के 9 स्कूलों को आज सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूलों को धमकी भरे कॉल और ईमेल मिलने के  बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम डिस्पोजल स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं । एहतियातन सभी बच्चों को स्कूल से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

धमकी मिलने वाले स्कूलों में लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, केम्ब्रिज स्कूल, वेदव्यास/वेदांत/वेंकटेश्वर स्कूल , द इंडियन स्कूल, सीएम श्री स्कूल ( , डीटीए स्कूल , बाल भारती स्कूल, एयरफोर्स स्कूल , केआर मंगलम स्कूल शामिल हैं।

Advertisement Space

पुलिस के मुताबिक अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों ने बताया कि हाल के महीनों में राजधानी के स्कूलों को फर्जी धमकियों के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें से अधिकांश ईमेल या इंटरनेट कॉल के जरिए भेजे गए थे।

Advertisement Space

Leave a Comment