मोहाली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी


Aryan Academy AD

मोहाली: मोहाली के कई नामी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी संबंधित स्कूलों को खाली करवाया और व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है।

Advertisement Space

डीएसपी हरसिमरन सिंह बल्ल ने बताया कि यादविंद्रा पब्लिक स्कूल, मानव मंगल पब्लिक स्कूल, रायन इंटरनेशनल स्कूल सहित कई बड़े निजी स्कूलों को धमकी मिली हैं। एहतियातन स्कूलों को बंद करवाकर पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Advertisement Space

Leave a Comment