चंडीगढ़-जालंधर के स्कूलों के साथ मोहाली कोर्ट कॉम्प्लेक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी


Aryan Academy AD

जालंधर: पंजाब और चंडीगढ़ के स्कूलों साथ ही सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने का सिलसिला नहीं रूक रहा। एकबार फिर चंडीगढ़ और जालंधर के कई स्कूलों को सोमवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली है।

जालंधर में डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एक अन्य डीपीएस स्कूल को ईमेल के जरिए यह धमकी दी गई, जिससे हड़कंप मच गया।

धमकी आज ईमेल से जरिए मिली है। प्रशासन और पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए सभी जगह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एहतियातन सभी इमारतों को खाली करवा लिया गया है। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी तैनात की गईं। मोहाली कोर्टकांप्लेक्स को  खाली करा कर 3 बजे तक एंट्री बंद कर दी गई है।

Advertisement Space

 

 

Advertisement Space

Leave a Comment