
चंडीगढ़ :विदेश मंत्रालय से जुड़े अधिकारी को ईमेल से चंडीगढ़ के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ईमेल में लिखा है कि शहर में 14 जगहों पर ज़हरीले बम लगाए हुए हैं। धमकी का पता चलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।
Advertisement Space
धमकी भरी ईमेल आधी रात 1 बजे के बाद भेजी गई है। इसमें लिखा गया कि चेन्नई पुलिस के लिए सबक है। ईमेल में धमकी भेजने वाले ने तमिलनाडु में राजनीतिक, पुलिस के मामलों के साथ बांग्लादेश की घटनाओं पर नाराज़गी जताई है। इसके अलावा कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई व अधिकारियों पर इंसाफ न करने का आरोप भी लगाया है।
Advertisement Space