चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल में लिखा निज्जर की मौत का बदला लेंगे


Aryan Academy AD

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के स्कूलों के साथ पंजाब सचिवालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है। स्कूल प्रबंधकों को मिले धमकी भरे मेल के बाद बच्चों की छुट्टी कर उन्हें घर भेज दिया गया। चंडीगढ़ के जिन स्कूलों को धमकी मिली है, उनमें सेक्टर-38 स्थित विवेक हाईस्कूल, कार्मल कान्वेंट स्कूल और सेंट जोन्स हाईस्कूल  शामिल हैं। 

धमकी भरे ईमेल में पंजाब सचिवालय, स्कूलों और शताब्दी एक्सप्रेस में ब्लास्ट की धमकी के साथ ही 2 दिन चंडीगढ़ में धमाके होने की बात कही गई है। ईमेल में लिखा है कि निज्जर की मौत का बदला लेंगे-अपने बच्चों को बचाओ।  सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस महकमा तुरंत सक्रिय हो गया। पुलिस, डॉग स्क्वॉड, बम निरोधक दस्ता और खुफिया एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।  पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी स्कूलों में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि का पता लगाया जा सके।  

Advertisement Space

Advertisement Space

Leave a Comment