
होशियारपुर: पंजाब में आतंकी धमकियों का दौर रूकने का नाम नहीं ले रहा। अब की बार स्कूलों के साथ-साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को गणतंत्र दिवस पर बम से उड़ाने की धमकी मिली है।
धमकी मिलने के बाद पुलिस और इंटेलिजेंस टीमें जांच में जुट गई है। बता दें होशियारपुर के प्राइवेट स्कूलों को मिले धमकी वाले ईमेल में लिखा कि सीएम भगवंत मान निशाने ते, दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर स्कूलों में होंगे धमाके।
मेल में यह भी लिखा है कि सीएम के प्रोग्राम में ब्लास्ट होगा। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी है। होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान होशियारपुर में झंडा फहराएंगे। इसे लेकर सभी एजेंसियों ने मिलकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस का समारोह शांतिमय तरीके से सम्पन्न होगा।