
अंबालाः पंजाब के बाद अब अंबाला के कई स्कूलों को बम से उड़ाने और हरियाणा को खालिस्तान बनाने की धमकी मिली है। ई-मेल द्वारा मिली धमकी में 26 जनवरी को ट्रेनों में सफर न करने की चेतावनी भी दी गई है।
धमकी अम्बाला के पीकेआर जैन वाटिका पब्लिक स्कूल, पीकेआर जैन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एसए जैन सीनियर माडल स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल के अलावा एसडी विद्या मंदिर अम्बाला छावनी, केवी नंबर 1, दिल्ली पब्लिक स्कूल सहित कई अन्य विद्यालयों को दी गई हैं।
Advertisement Space
ई-मेल में बम विस्फोट का समय 2.11 बजे लिखा गया, जिसके चलते पुलिस विभाग और संबंधित स्कूल प्रबंधकों की सांसे फूली रहीं। पुलिस विभाग और बम निरोधक दस्ते ने संबंधित स्कूलों की गहन चेकिंग की लेकिन कहीं से कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिलने से राहत की सांस ली।
Advertisement Space