
गुजरातः गुजरात के अहमदाबाद और वडोदरा के 30 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार अहमदाबाद के 15 और वडोदरा के 17 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
स्कूलों को पंजाबी भाषा में धमकी भरा ईमेल भेजा गया है। उसमें लिखा गया है कि अहमदाबाद और वडोदरा के स्कूलों को 1 बजकर 15 मिनट पर ब्लास्ट किया जाएगा। ईमेल में पंजाब की आजादी और भारत के टुकड़े करने की बात भी कही गई है। एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली करवा लिया गया है।
Advertisement Space
Advertisement Space