
जालंधर: जालंधर के पीपीआर मार्केट में स्थिति उस समय तानावपूर्ण हो गई, जब एक दफ्तर में रेड करने पहुंची जीएसटी टीम को वहां तैनात बाउंसरों ने बंधक बनाकर दफ्तर का शटर गिरा दिया।
जानकारी के अनुसार गत दिवस जीएसटी विभाग की टीम नियमित जांच के तहत मेजर रियल स्टेट्स नामक कार्यालय पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यह दफ्तर एक रसूखदार स्थानीय कांग्रेस नेता से जुड़ा हुआ है। जैसे ही दस्तावेजों की जांच शुरू हुई, वहां मौजूद बाउंसरों और कर्मचारियों ने विरोध शुरू कर दिया।
Advertisement Space
सरकारी कर्मचारियों को बंधक बनाए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शटर खुलवाया और जीएसटी अधिकारियों को सुरक्षित बाहर निकाला।
Advertisement Space