
फरीदकोट: शादी वाले घर में उस समय मातम छा गया जब बारात आने से पहले दुल्हन की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पूजा की सगाई 3 साल पहले जैतो के एक लड़के से हुई थी।
Advertisement Space
लड़के के दुबई से लौटने के बाद परिवार ने अपनी बेटी की शादी 24 अक्तूबर को तय की थी। शादी से एक दिन पहले 23 अक्टूबर को जागों वाले दिन नाचते-नाचते उसके नाक से खून बहने लगा । परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक आने से पूजा की मौत हुई है।
Advertisement Space