
चंडीगढ: पंजाब में राज्यसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान कर दिया गया है। उपचुनाव 24 अक्तूबर को होंगा,नतीजा भी उस दिन घोषित कर दिया जाएगा। चुनाव आयोग ने चुनाव का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसी सीट से अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं। हालांकि अरविंदर केजरीवाल ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था।
Advertisement Space
बता दें यह सीट सांसद संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के कारण खाली हुई थी। उन्होंने 1 जुलाई को अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से उपचुनाव लड़ा था।
Advertisement Space