
दिल्ली में लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के नजदीक आज शाम एक कार ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ वाहनों को परखच्चे उड़ गए और दूर-दूर तक गूंज तक सुनाई दी। कार ब्लास्ट से पूरी दिल्ली दहली हुई है। इस ब्लास्ट में कितने लोगों की जान गई है, फिलहाल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं हुई है।
Advertisement Space
फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना शाम करीब 6 बजकर 55 मिनट पर मिली, जिसके बाद तुरंत दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है । जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और दिल्ली कई इलाकों में नाकाबंदी की गई है।
Advertisement Space