
चेन्नई:‘कोल्ड्रिफ’ से 20 बच्चों की मौत के मामले में मध्य प्रदेश पुलिस ने चेन्नई से तमिलनाडु की फार्मा कंपनी स्रेसन फार्मा के मालिक रंगनाथन गोविंदन को गिरफ्तार कर लिया है । गिरफ्तारी के बाद उसे कांचीपुरम स्थित फैक्ट्री ले जाया गया, जहां से कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए।
अधिकारियों ने अब उसे मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड मांगा है जांच में पता चला कि बच्चों की सर्दी-जुकाम की दवा ‘कोल्ड्रिफ’ में डाइएथिलीन ग्लाइकोल की अत्यधिक मात्रा पाई गई, जो एक घातक औद्योगिक रसायन हैं,जोकि आमतौर पर प्रिंटिंग इंक व चिपकाने वाले पदार्थों में उपयोग होता है। रिपोर्ट के अनुसार, स्रेसन फार्मा ने 46–48% इसका उपयोग किया, जबकि अनुमत सीमा 0.1% है।
यह रसायन गुर्दे फेल, लिवर डैमेज और तंत्रिका तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है। बता दें कंपनी के पास गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस का वैध प्रमाणपत्र भी नहीं था। इसके बाद तमिलनाडु ड्रग्स कंट्रोल अथॉरिटी ने उत्पादन बंद करने का आदेश दिया, दवा के सभी स्टॉक फ्रीज किए और लाइसेंस निलंबित कर दिया।