केंद्र ने सुरक्षा कारणों से रद्द की ननकाना साहिब यात्रा रद्द, SGPC ने जताया विरोध


Aryan Academy AD

पंजाबः केंद्र सरकार ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान स्थित गुरु नानक जयंती पर ननकाना साहिब यात्रा रद्द कर दी है। गृह मंत्रालय ने एसजीपीसी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। इस कारण इस साल गुरु नानक जयंती पर ननकाना साहिब यात्रा रद्द कर दी गई है।

Advertisement Space

वहीं एसजीपीसी ने विरोध जताते हुए केद्र सरकार को इस पर पुनर्विचार करने की मांग की है। बता दें कि एसजीपीसी गुरु नानक देव जी की जंयती पर जत्था ननकाना साहिब भेजता है,यहां श्रद्धालुओं को वहां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करवाए जातें है। पर पहलगाम आंतकी हमले और आप्रेशन सिंदूर के बाद दोनों देशों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। इसी कारण गृह मंत्रालय ने यात्रा रद्द करने के लिए एसजीपीसी को पत्र लिखा है।

Advertisement Space

Leave a Comment