ओडिशा के राउरकेला में चार्टर विमान क्रैश, 6 घायल


Aryan Academy AD

ओडिशा: ओडिशा के राउरकेला में शनिवार दोपहर एक 9-सीटर चार्टर विमान तकनीकी खराबी के बाद क्रैश लैंडिंग करने के दौरान  क्रैश हो गया।

हादसे के दौरान विमान में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें 4 यात्री और 2 पायलट शामिल हैं। हादसे में सभी लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Advertisement Space

अधिकारियों के मुताबिक यह फ्लाइट भुवनेश्वर से राउरकेला आ रही थी। दुर्घटना राउरकेला से करीब 10 किलोमीटर दूर एक खुले मैदान में हुई। मौके से सामने आई तस्वीरों में विमानका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आ रहा है, जबकि उसके पंख भी टूटे हुए हैं। घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement Space

Leave a Comment