
जालंधर: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज जालंधर दौरे पर रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री कई महत्वपूर्ण प्रॉजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। नगर निगम द्वारा जारी आदेश के अनुसार 10 और 11 जनवरी 2026 को जालंधर शहर के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए हैं।
Advertisement Space
नगर निगम जालंधर के आयुक्त की तरफ से जारी निर्देशों में कहा गया है कि उक्त तिथियों के दौरान नगर निगम के सभी अधिकारी और कर्मचारी स्टेशन नहीं छोड़ेंगे। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनज़र प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है।
Advertisement Space