चाइना डोर ने छीना मासूम से मां का आंचल


Aryan Academy AD

समराला: लुधियाना में छात्र की चाइना डोर की चपेट में आने से  मौत के बाद एक और महिला की इसके चलते मौत हो गई। महिला की पहचान सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार सर्बजीत कौर पत्नी मनदीप सिंह निवासी गांव अकालगढ़ रायकोट रोड पर अपनी मौसी की बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने के लिए स्कूटी पर बाजार आई थी।  फ्लाईओवर के नजदीक गुरुद्वारा साहिब पास उसका गला चाइना डोर से कट गया।

Advertisement Space

इस दौरान वह स्कूटी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको दुकानदारों ने अस्पताल पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरबजीत कौर रायकोट रोड पर खाने की दुकान चलाती थी। वह अपने पीछे 2 साल का बच्चा छोड़ गई है।

Advertisement Space

Leave a Comment