
पंजाबः भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश और पंजाब में 6 और 7 अक्टूबर को भारी वर्षा का अनुमान जताया है।मौसम विभाग ने बताया है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके चलते राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 4 अक्तूबर की रात से बारिश का दौर शुरू हो सकता है । वहीं 5 अक्तूबर को येलो अलर्ट घोषित किया गया है। ऐसे हालात में प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।
बाढ़ नियंत्रण से जुड़े सभी इंतजामों की दोबारा समीक्षा शुरू कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के पठानकोट, अमृतसर, तरनतारन, रोपड़, जालंधर, लुधियाना, पटियाला, मोगा, मानसा, गुरदासपुर, बरनाला और बठिंडा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं मौसम विभाग की चेतावनी ने एक बार फिर राज्य सरकार की चिंता को बढ़ा दिया है।