बरेली हिंसा पर बोले CM योगी- ‘मौलाना भूल गया था कि किसका शासन है’


Aryan Academy AD

 उत्तर प्रदेशः यूपी के बरेली में शुक्रवार को आई लव मोहम्मद को लेकर बवाल पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कहा कि कभी-कभी लोगों की बुरी आदतें नहीं जाती हैं तो उसके लिए उनकी डेंटिंग पेंटिंग करवानी पड़ती है।

लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी  ने कहा कि वह मौलाना भूल गया कि शासन किसका है, उसे लगता था कि धमकी देंगे और जबरदस्ती जाम कर देंगे। लेकिन हमने कहा कि न जाम होगा और न ही कर्फ्यू लगेगा लेकिन कर्फ्यू का सबक तुम्हें ऐसा सिखा देंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ी दंगा करना भूल जाएगी।

Advertisement Space

बता दें शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा ने मुस्लिमों से इस्लामिया ग्राउंड में प्रदर्शन करने की अपील की थी। जुमे की नमाज के बाद काफी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और ग्राउंड में जाने की जिद्द करने पर अड़ गई। पर पुलिस ने जाने से रोक दिया।

इस दौरान लोगों ने धार्मिक नारे लगाए और पथराव करना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भीड़ को इकट्ठा करने के मामले में मौलाना तौकीर रज़ा को शुक्रवार को ही हिरासत में ले लिया था। मौलाना तौकीर रजा इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल अध्यक्ष है और उस पर 2010 में बरेली में दंगा करवाने का भी आरोप है।

Advertisement Space

Leave a Comment