
हरियाणाः हरियाणा के फरीदाबाद में फाइव स्टार होटल में बुलाकर कोच द्वारा नाबालिग शूटर से रेप का मामला सामने आया। कोच ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसका करियर खत्म कर देगा।
शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कोच अंकुश भारद्वाज ने खेल से संबंधित उसकी परफॉर्मेंस पर बात करने के लिए फरीदाबाद के सूरजकुंड इलाके में स्थित होटल में मिलने के लिए बुलाया था। वहां धोखे से रूम में ले जाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया।
कोच ने उसे धमकी दी कि अगर उसने इस घटना का खुलासा किया तो वह उसके खेल करियर को बर्बाद कर देगा और उसके परिवार को भी नुकसान पहुंचाएगा।
एफआईआर के अनुसार, यह घटना 16 दिसंबर, 2025 को दक्षिण दिल्ली के डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने के बाद की ।
पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद, एनआईटी फरीदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन ने यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की धारा 6 और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) के तहत मामला दर्ज किया। फिलहाल कोच को संस्पेड कर दिया गया है।