
चंडीगढ़ : नए साल के आगमन के साथ ही पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। पंजाब में बठिंडा और फरीदकोट सबसे ठंडा रहा , जहां न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री, लुधियाना में आठ डिग्री, पटियाला में सात डिग्री, जबकि गुरदासपुर में 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement Space
मौसम विभाग ने 5 और 6 जनवरी के लिए घने कोहरे, शीत लहर और ठंडे दिन को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह स्थिति 9 जनवरी तक जारी रहेगी।
Advertisement Space