पंजाब और चंडीगढ़ में बढ़ा ठंड का प्रकोप, मौसम विभाग ने जारी किया आरेंज अलर्ट


Aryan Academy AD

पंजाबः पंजाब और चंडीगढ़ में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। वहीं आज सुबह चंडीगढ़, अमृतसर और लुधियाना सहित कई शहरों में घना कोहरा छाया रहा, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। फिलहाल ठंड का यह दौर आगे भी जारी रह सकता है।

गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा और लुधियाना में घने कोहरे की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, इसकेफरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में गंभीर शीतलहर चलने की आशंका है।

Advertisement Space

वहीं 15 जनवरी की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे 18 और 19 जनवरी को पंजाब के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।  

Advertisement Space

Leave a Comment