
चंडीगढ़: पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर के लिए एक कॉमन एकेडमिक कैलेंडर लागू करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही तीनों यूनिवर्सिटियों और उनसे जुड़े कॉलेजों में एडमिशन अब पंजाब सरकार के एकीकृत ऑनलाइन पोर्टल से होगी।
हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट ने कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया है। बता दें पहले तीनों यूनिवर्सिटियां अपना-अपना अलग ऑनलाइन एडमिशन सिस्टम चलाती थीं। इससे छात्रों को एक ही कोर्स के लिए तीन जगह आवेदन करना पड़ता था।
पंजाब सरकार का दावा है कि नया कॉमन कैलेंडर और संयुक्त पोर्टल इस तरह की समस्याओं को पूरी तरह खत्म कर देगा। उच्च शिक्षा विभाग का कहना है कि यह कदम राज्य की विश्वविद्यालयों में समान शैक्षणिक संरचना और छात्रों के लिए बेहतर अनुभव सुनिश्चित करेगा।