
अमृतसर : पंजाब में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा करने आए कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को गुरुद्वारा साहिब में सिरोपा देने पर विवाद खड़ा हो गया है। बता दें कि अमृतसर स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने माथा टेका था।
Advertisement Space
इस दौरान सिरोपा देकर उनको सम्मानित किया गया। इसको लेकर विवाद खड़ा हो गया । शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी सिख धर्मस्थल के अंदर किसी धार्मिक शख्सियत, रागी सिंहों और सिख महापुरुषों को ही सिरोपा देने की अनुमति है। अगर जांच में एसजीपीसी का कोई भी कर्मचारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Advertisement Space