पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को कोर्ट ने दोबारा 5 दिन के रिमांड पर भेजा


Aryan Academy AD

पंजाब में रिश्वत लेते पकड़े गए पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को आज रिमांड खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। सीबीआई की मांग पर अदालत ने भुल्लर का 5 दिन का रिमांड दोबारा बढ़ा दिया है, जबकि कोर्ट ने बिचौलिए कृष्णु शारदा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा।

बता दें सीबीआई ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को 5 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। यह रिश्वत कथित तौर पर मंडी गोबिंदगढ़ के एक स्क्रैप कारोबारी से ली जा रही थी।

Advertisement Space

यह मामला न केवल पंजाब पुलिस के लिए शर्मिंदगी का कारण बना, बल्कि उस अफसर की छवि पर भी दाग लगा दिया, जिसे कभी ईमानदारी और सख्ती के लिए जाना जाता था।

यह भी बता दें कि पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर के पिता मेजर मेहल सिंह भुल्लर खुद पंजाब पुलिस के डीजीपी रह चुके हैं। मेहल सिंह को 1980-90 के दशक के सबसे बहादुर आईपीएस अफसरों में गिना जाता था।

Advertisement Space

Leave a Comment